जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20, 29 तारीख को होता है उनका मूलांक दो होता है, इसका स्वामी ग्रह चन्द्रमा है l
विशिष्टता --
ये अत्यन्त सहृदयी और मृदुभाषी होते है, कल्पनाशील, कलाप्रेमी व स्वभाव से रोमांटिक प्रवृति के होते है l
चन्द्रमा के स्वभाव के अनुरूप इनकी प्रकृति में चंचलता की प्रधानता रहती है अतः किसी भी कार्य को अधिक समय तक करना आपके लिए भारी होगा, मस्तिष्क पटल पर नए-2 विचारों व योजनाओं का आना स्वाभाविक ही होगा किन्तु उनको समयानुसार कार्यान्वित कर पाना इनके लिए बड़ी चुनौती रहेगा l
शारीरिक श्रम के स्थान पर दिमागी कार्यों में ज्यादा सफल रहेंगे क्योंकि ये शारीरिक रूप से अधिक शक्तिशाली व सुदृढ़ नहीं होते l
ये मित्र बनाने में तो दक्ष होते है लेकिन इनको अच्छे व सच्चे मित्रों का अभाव ही रहता है l
आत्मविश्वास की कमी व क्षण-क्षण में विचारों में परिवर्तन होने के कारण जीवन में कई बार असफलता का मुंह देखना पड़ता है l व्यवहारिक योग्यता की कमी होने कारण इन्हें जीवन में प्रायः धोखाधड़ी का भी शिकार होना पड़ता है l
सावधानियां ---
1. अपने विचारों व योजनाओं को दृढ़ता से कार्यान्वित करने की कोशिश करें l
2. जल्दबाज प्रकृति को नियंत्रित करें, इक्छाशक्ति आत्मविश्वास को मजबूत करें, असफलता पर निराश न हों l
3. किसी भी कार्य को आरम्भ करें उसको पूर्ण करके ही छोड़े क्योंकि बाद में आप इस पेंडिंग वर्क को पूर्ण नहीं कर सकते l
4. विपरीत लिंगियों पर विश्वास न करें धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ सकता है l
अनुकूल समय --
20 जून से 27 जुलाई तक का समय आपके लिए सर्वाधिक उपयुक्त है इन दिनों में पड़ने वाले सोमवार और भी ज्यादा शुभकारी रहेंगे l
शुभ-अशुभ वर्ष, तिथि एवं वार --
अंक 2 के 1, 4 व 7 मित्र अंक है अतः जिन तारीखों व वर्षों का योग 1, 2, 4 व 7 हो वो शुभ प्रभाव को देने वाले होंगे l किंतु 4 अंक से बनने वाले तारीखों जैसे 4, 13, 22, 31 तारीख को अपनी तरफ से किसी कार्य हेतु नहीं चुनना चाहिए क्योंकि यह एक क्रूर व दुष्ट प्रभाव को रखने वाला ग्रह है इसके दूरगामी प्रभाव व फल शुभ नहीं होते, अचानक से विपत्ति में डालने वाले हो सकते है चाहें कार्य कितना भी शुभ संपन्न क्यों न हुआ हो l
इनकी सर्वाधिक शुभ तिथियां व वर्ष 2 अंक से ही प्रभावित होंगे जैसे - 2, 11, 20, 29 तारीख वा 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65, 74 वां वर्ष, कोई भी महत्वपूर्ण कार्य इनको इन्हीं तिथियों में करने चाहिए विशेषकर जब ये तिथियाँ 20 जून से 27 जुलाई के मध्य आ जाएँ तो और भी ज्यादा शुभ सिद्ध होती है l
शुभ वार -- रविवार और सोमवार इनके लिए शुभ दिन है इस दिन यदि उपर्युक्त वर्णित शुभ तारीख भी पड़ जाएँ तो और भी ज्यादा शुभ होता है l
नौकरी या व्यवसाय --
जल में उत्पन्न बस्तुओं के विक्रेता, औषधि निर्माता, शराब की दुकान, सेल्समेन, सिंचाई विभाग, तेल व दूध संबंधी व्यवसाय, प्रतिनिधि के रूप में कार्य, सभी तरल पदार्थों से सम्बंधित व्यवसाय या जहाँ ऐसे पदार्थों का उत्पादन होता है वहां की नौकरी आदि l
बीमारियां -- कफ व रक्त सम्बन्धी विकार, नेत्र रोग, मानसिक रोग, शीतज्वर, प्रमेह, अण्डकोष व गर्भाशय सम्बन्धी रोग तथा पेट व आंतों में विकार संभव है l
शुभ रंग -- इनके लिए हरा रंग बहुत उपयोगी है इसके अतिरिक्त सफेद व क्रीम रंग भी उपयुक्त रहेगा l
काले, बैंगनी व गहरे रंग इनके लिए बहुत हानिकारक है.
भाग्यशाली रत्न ---- इनका प्रधान रत्न मोती है, एक चिकना, कान्तियुक्त व सुडौल मोती चांदी की अंगूठी में जड़वाकर कनिष्ठिका अंगुली में धारण कारण चाहिए l
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
"क्या केवल पंचम भाव देखकर संतान सुख का निर्णय किया जा सकता है? आखिर किन-किन ज्योतिषीय नियमों का गहराई से अध्ययन आवश्यक होता है?
संतान सुख का विचार करते समय निम्नलिखित बिंदुओं का गहन अध्ययन करना चाहिए पंचम भाव पर स्थित ग्रहों की युति एवं दृष्टि का विचार। पंचमेश की नवां...
-
यदि आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है, तो आपके लिए सबसे अहम ग्रह चंद्रमा, गुरु और मंगल माने जाते हैं। इनमें से गुरु और मंगल विशेष रूप से आपके ज...
-
हथेली में मस्तिष्क रेखा का आरंभ बिंदु — आपकी सोच और सफलता का दर्पण दोस्तों, आज हम चर्चा करेंगे हथेली में मस्तिष्क रेखा (Head Line) के आरंभ ब...
-
Yes that is because number 4 is associated with the most explosive planet in astrology, Rahu. It is a very hot, flammable and bright plan...
No comments:
Post a Comment