Saturday, June 27, 2026

"क्या केवल पंचम भाव देखकर संतान सुख का निर्णय किया जा सकता है? आखिर किन-किन ज्योतिषीय नियमों का गहराई से अध्ययन आवश्यक होता है?

संतान सुख का विचार करते समय निम्नलिखित बिंदुओं का गहन अध्ययन करना चाहिए

पंचम भाव पर स्थित ग्रहों की युति एवं दृष्टि का विचार।

पंचमेश की नवांश कुंडली में स्थिति।

पंचमेश का षड्बल एवं दिग्बल।

पंचम भाव पर शुभ कर्तरी योग का प्रभाव है अथवा नहीं।

उपर्युक्त सभी बिंदुओं का विचार नवम भाव एवं नवमेश के संबंध में भी समान रूप से करें।

पंचम भाव के नक्षत्र स्वामी की स्थिति— वह सबल है या निर्बल।

गुरु ग्रह की स्थिति, बल तथा उस पर पड़ने वाली युति एवं दृष्टियाँ।

नवम भाव एवं नवमेश की शक्ति का सम्यक् मूल्यांकन।

सर्वाष्टक वर्ग में पंचम भाव को प्राप्त कुल अंक तथा पंचमेश को प्राप्त अंक।


संतान प्राप्ति के लिए दशा–अंतरदशा का विचार

पंचम भाव के नक्षत्रेश,

पंचमेश, उनके नक्षत्र स्वामी, 

गुरु तथा गुरु के नक्षत्र स्वामी 

सप्तमांश (D-7) कुंडली के लग्नेश एवं पंचमेश की स्थिति, बल तथा उन पर शुभ ग्रहों की युति एवं दृष्टि का विचार।

जिन ग्रहों का पंचम भाव, पंचमेश, गुरु तथा सप्तमांश कुंडली के लग्नेश एवं पंचमेश से अनुकूल संबंध (युति एवं दृष्टि) हो, उनका भी विशेष रूप से मूल्यांकन करना चाहिए।

तत्पश्चात, इनमें जो भी बली अवस्था में हों उन्हीं की दशा अंतर्दशा में संतान सम्बन्धी सुख मिलने की सम्भावना रहती हैI


                      ------------------------------------


Thursday, May 7, 2026

कुंडली में नपुंसक योग क्या होता है?

कुंडली में नपुंसक योग

कुंडली में कुछ विशेष ग्रहों और भावों की अशुभ स्थिति के कारण नपुंसक योग (Impotence Yoga) बनता है। यह योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, और वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

A. नपुंसक ग्रह और उनका प्रभाव

ज्योतिष में शनि, केतु और बुध को नपुंसक ग्रह माना गया है। जब ये ग्रह विशेष योगों में होते हैं, तो व्यक्ति में यौन दुर्बलता, संतान उत्पत्ति में समस्या या वैवाहिक जीवन में कष्ट का योग बन सकता है।

B. मुख्य भाव जो नपुंसकता से जुड़े होते हैं

सप्तम भाव (7th House): विवाह, दांपत्य सुख और यौन जीवन को दर्शाता है।

अष्टम भाव (8th House): गुप्त अंग, प्रजनन शक्ति और दीर्घायु को दर्शाता है।

बारहवां भाव (12th House): शयन सुख और यौन संबंधों से जुड़ा होता है।

लग्न (1st House): संपूर्ण शरीर की स्थिति और ऊर्जा को दर्शाता है।

C. नपुंसक योग बनने के मुख्य कारण

1. शनि, राहु, केतु और बुध का सप्तम, अष्टम या बारहवें भाव में होना।

2. सप्तम या अष्टम भाव का स्वामी नपुंसक ग्रहों से प्रभावित होना।

3. चंद्रमा और शुक्र (जो काम शक्ति और आकर्षण के कारक हैं) पर शनि, राहु या केतु की दृष्टि या युति होना।

4. सप्तम और अष्टम भाव में पाप ग्रहों का प्रभाव और शुभ ग्रहों की पूर्ण रूप से अनुपस्थिति।

5. शुक्र का नीच राशि (कन्या) में होना या शनि-राहु-केतु से पीड़ित होना।

6. चंद्रमा, शुक्र, या सप्तमेश (सप्तम भाव का स्वामी) अगर अस्त हो, कमजोर हो, या पाप ग्रहों से पीड़ित हो।

7. नवांश (D9) और अन्य वर्ग कुंडलियों में भी अशुभ स्थिति होना।

8. यदि शुक्र और चंद्रमा "पाप कर्तरी योग" में हों, यानी शनि, राहु, केतु जैसे ग्रहों के बीच फंस गए हों।

9. लग्नेश (प्रथम भाव का स्वामी) कमजोर हो और मंगल का प्रभाव न हो, जिससे पुरुषत्व में कमी आती है।

D. नपुंसक योग के लक्षण

व्यक्ति में यौन इच्छा की कमी हो सकती है।

वैवाहिक जीवन में तनाव और असंतोष बना रहता है।

संतान प्राप्ति में दिक्कतें या बाधाएं आ सकती हैं।

व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है।

मानसिक रूप से व्यक्ति अवसादग्रस्त और असंतुष्ट महसूस कर सकता है।

E. निवारण और उपाय

शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करें (हीरा, ओपल या मोती धारण करें, स्त्री सम्मान करें)।

हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल को बलवान बनाएं।

शुक्रवार का व्रत करें और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

गाय को गुड़ और आटे की रोटी खिलाएं।

शनि, राहु और केतु के उपाय करें (काले तिल और सरसों के तेल का दान करें)।

योग और प्राणायाम करें ताकि मानसिक और शारीरिक शक्ति बनी रहे।

यदि कुंडली में नपुंसक योग बन रहा हो, तो सही उपाय और चिकित्सा से इसे ठीक किया जा सकता है।

Tuesday, April 28, 2026

नाड़ी एवं भकूट दोष निवारण

नाड़ी दोष निवारण (उपाय)

यदि वर और वधू की राशि समान हो, लेकिन नक्षत्र भिन्न हों, तो नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है।

यदि दोनों का नक्षत्र समान हो, लेकिन राशियाँ अलग-अलग हों, तो भी नाड़ी दोष का परिहार संभव है और विवाह किया जा सकता है।

यदि वर और वधू की राशि तथा नक्षत्र दोनों समान हों, लेकिन नक्षत्र के चरण (पाद) अलग-अलग हों, तो भी परिहार संभव है और विवाह किया जा सकता है।

एक मत के अनुसार यदि वर और वधू का जन्म रोहिणी, आर्द्रा, मृगशिरा, कृत्तिका, पुष्य, ज्येष्ठा, श्रवण, उत्तराभाद्रपद, रेवती नक्षत्रों में हुआ हो, तो नाड़ी दोष समाप्त माना जाता है और विवाह किया जा सकता है।


भकूट दोष (निवारण/विचार)

वर-वधू की राशियों के स्वामी (राशि स्वामी ग्रह) में समानता होनी चाहिए।

यदि राशि स्वामी समान न हों, तो उनके नवांश स्वामी (नवांशपति) समान या परस्पर मित्र होने चाहिए।

वर और वधू का जन्म नक्षत्र समान होना भी दोष निवारण में सहायक माना जाता है।

राशियों में परस्पर अनुकूलता होनी चाहिए, अर्थात वधू की राशि, वर की राशि के अनुकूल हो।

यदि किसी प्रकार का परिहार संभव न हो, तो कम से कम 20 गुण मिलना आवश्यक है तथा नाड़ी की शुद्धता (नाड़ी दोष का अभाव) अत्यंत आवश्यक मानी जाती है।

Friday, April 17, 2026

Retrograde Planets and Lords of the 6th, 8th, and 12th Houses

Retrograde Planets and Lords of the 6th, 8th, and 12th Houses: Why Caution is Important
In astrology, retrograde planets are considered very significant. When a planet becomes retrograde and rules the 6th, 8th, or 12th house—whether from the Ascendant (Lagna) or from any other house—it can bring challenges and ups and downs in life. In such situations, a person needs to be more careful and aware.
Retrograde Lord of the 6th House
If the lord of the 6th house is retrograde, a person may face frequent challenges, obstacles, and problems in life.
However, if this planet is in a friendly or favorable sign, the person can achieve success after struggle. Such individuals usually do not give up easily and grow stronger through difficulties.
Retrograde Lord of the 12th House
A retrograde lord of the 12th house can disturb financial planning.
Often, a person plans to invest money in a particular way, but sudden situations force them to spend it elsewhere.
This indicates unplanned expenses, forced decisions, and sometimes stress or imbalance in married life.
Retrograde Lord of the 8th House
When the lord of the 8th house is retrograde, it can bring sudden and unexpected events in life.
A person may face situations they never imagined, such as serious illness in the family, humiliation, job loss, or heavy business losses. These events can also affect mental peace.
Consider Other Houses Too
Not only from the Ascendant, but also from other houses like the 9th house (father), 3rd house (siblings), and 5th house (children)—if the lords of the 6th, 8th, or 12th become retrograde, then similar effects can be seen in those areas of life as well.
In simple terms, the matters related to that house may face challenges.
Important Precautions
During the periods (Dasha/Antardasha) of such retrograde planets, one should be careful:
Do not trust others blindly
Think carefully before investing in new business
Take care of your health
Avoid unnecessary risks
Conclusion
Retrograde planets can bring sudden changes and challenges, but with awareness and careful decisions, these situations can be managed. Patience and wise thinking are the key to handling such phases.

Wednesday, October 8, 2025

“हथेली में मस्तिष्क रेखा का आरंभ बिंदु — सोच, सफलता और स्वभाव का रहस्य”

हथेली में मस्तिष्क रेखा का आरंभ बिंदु — आपकी सोच और सफलता का दर्पण

दोस्तों,
आज हम चर्चा करेंगे हथेली में मस्तिष्क रेखा (Head Line) के आरंभ बिंदु और उसके गहन प्रभावों की।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यह रेखा हमारे विचार, निर्णय क्षमता, बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व की दिशा को दर्शाती है।
यही कारण है कि इसका उद्गम स्थल यानी जहां से यह रेखा शुरू होती है, हमारे जीवन के स्वभाव और मानसिक प्रवृत्तियों पर सीधा प्रभाव डालता है।

मस्तिष्क रेखा के तीन प्रमुख आरंभ स्थल

हथेली में मस्तिष्क रेखा सामान्यतः तीन प्रमुख स्थानों से प्रारंभ होती देखी जाती है —

1. गुरु पर्वत के केंद्र से
2. जीवन रेखा के आरंभिक बिंदु से
3. जीवन रेखा के भीतर, आक्रामक मंगल पर्वत से

1. जब मस्तिष्क रेखा गुरु पर्वत से प्रारंभ होती है

जब यह रेखा गुरु पर्वत से आरंभ होकर जीवन रेखा को हल्के से स्पर्श करती है और आगे हथेली पर लंबी दिखाई देती है, तो यह रेखा सर्वोत्तम गुणों से युक्त मानी जाती है।
ऐसे व्यक्ति असाधारण ऊर्जा, आत्मनियंत्रण और प्रतिभा के धनी होते हैं।

इनके व्यक्तित्व में लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय, विवेकशीलता और अटूट साहस का समावेश होता है।
ऐसे जातक अक्सर जीवन में नेतृत्व की भूमिका निभाते हैं और अपने कर्मों से दूसरों को प्रेरित करते हैं।

2. जब मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से थोड़ी दूरी पर शुरू होती है

यदि मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा को स्पर्श करने के बजाय 2 से 4 मिमी की दूरी पर शुरू होती है, तो यह रचना व्यक्ति को स्वतंत्र सोच वाला, महत्वाकांक्षी और प्रगतिशील बनाती है।

ऐसे लोग अपने विचारों और निर्णयों में अत्यधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक होते हैं।
इनमें नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता प्रबल होती है, जो इन्हें जीवन में उच्च पद, सम्मान और सफलता तक पहुँचाने में सहायक बनती है।

दोनों रेखाओं के बीच का यह छोटा अंतर यह भी दर्शाता है कि व्यक्ति में अतिरिक्त ऊर्जा और आत्मबल होता है, जो उसे परिस्थितियों के अनुरूप तीव्र निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।

 3. जब मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से बहुत दूरी पर शुरू होती है

यदि मस्तिष्क रेखा का आरंभ जीवन रेखा से लगभग 6 मिमी या उससे अधिक दूरी पर हो, तो यह एक चेतावनी का संकेत माना जाता है।

ऐसे व्यक्ति अक्सर अति-आत्मविश्वासी, हठी या कभी-कभी अहंकारी प्रवृत्ति के हो सकते हैं।
वे माता-पिता या परिजनों के नियंत्रण से मुक्त होकर सर्वथा स्वतंत्र और स्वेच्छाचारी बन जाते हैं।
कभी-कभी यह प्रवृत्ति उन्हें बिना सोचे-समझे जोखिम भरे कार्यों की ओर भी धकेल सकती है।

यदि आपकी हथेली में ऐसी मस्तिष्क रेखा है, तो आपको चाहिए कि —
आप अपनी भावनाओं और जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें,
और किसी भी बड़े निर्णय से पहले शांत मन से विचार करें।
इसी से आप जीवन में संतुलन बनाए रख पाएंगे और गलतियों से बच सकेंगे।

 निष्कर्ष — सोच की दिशा ही सफलता की दिशा है

दोस्तों, मस्तिष्क रेखा केवल एक रेखा नहीं, बल्कि यह आपके विचारों की दिशा और जीवन की दिशा दोनों का संकेत देती है।
इसका आरंभ बिंदु बताता है कि आप कितनी गहराई से सोचते हैं, कितना संयम रखते हैं,
और जीवन के उतार-चढ़ाव में खुद को कैसे संभालते हैं।

याद रखें — स्पष्ट सोच और संतुलित निर्णय ही आपके भविष्य के सबसे मजबूत आधार हैं। 

“षष्ठ भाव का स्वामी एकादश भाव में — समृद्धि और सावधानी का संगम”

नमस्कार,
आज हम वैदिक ज्योतिष के अंतर्गत एक ऐसे विशेष और रहस्यमयी योग की बात करने जा रहे हैं, जिसका सीधा संबंध जन्मकुंडली के छठे और ग्यारहवें भाव से है।

 दोस्तों,  जिन जातकों की कुंडली में षष्ठ भाव का स्वामी एकादश भाव में स्थित होता है, उनके जीवन में यह योग धन, ऐश्वर्य और सम्पन्नता प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है। लेकिन दोस्तों, यह योग जितना शुभ दिखता है, उतना ही यह चेतावनी देने वाला और चुनौतीपूर्ण भी होता है।

ऐसे जातकों को अक्सर अपने कार्यस्थल, समाज या परिवार में शत्रुओं और ईर्ष्यालु लोगों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से जब छठे भाव का स्वामी ग्रह सूर्य, मंगल या शनि हों — अर्थात जब षष्ठ भाव में मेष, सिंह, वृश्चिक, मकर या कुंभ राशि स्थित हो।

ऐसी स्थिति व्यक्ति को धोखाधड़ी, षड्यंत्र और गुप्त शत्रुओं का शिकार बना सकती है। परिणामस्वरूप उसे आर्थिक और मानसिक दोनों प्रकार की हानियाँ झेलनी पड़ती हैं, और यदि सावधानी न बरती जाए तो कभी-कभी जीवन संकट में भी पड़ सकता है।

इस योग में क्या करें और क्या न करें

यदि आपकी कुंडली में यह योग विद्यमान है, तो आपको सदा सतर्क रहना चाहिए।
किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें और किसी प्रकार की साझेदारी या पार्टनरशिप में अत्यधिक सावधानी बरतें।

आपके लिए सबसे सही कदम यही होगा कि अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों का समय-समय पर आकलन करें, विशेषकर उन लोगों का जो आपके लिए नए या अपरिचित हैं और अचानक आपसे संपर्क स्थापित करना चाहते हैं।

ऐसे हर व्यक्ति को समझने और परखने के बाद ही उन पर विश्वास करें या किसी निर्णय को अंतिम रूप दें — क्योंकि इस योग में एक छोटी-सी चूक भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
         ________________________________

Wednesday, October 1, 2025

नौकरी या व्यवसाय: हस्तरेखा से जानें असली सफलता का राज़

दोस्तों, जीवन में यह सवाल अक्सर हमारे मन में उठता है कि असली सफलता हमें नौकरी से मिलेगी या फिर स्वतंत्र व्यवसाय से। वैदिक हस्तरेखा शास्त्र इस प्रश्न का उत्तर हमारी हथेली की रेखाओं और पर्वतों के माध्यम से देने का प्रयास करता है। आज हम जानेंगे कि हथेली की कौन-सी प्रमुख रेखाएँ और चिन्ह हमें स्वतंत्र व्यवसाय की ओर प्रेरित करते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

1. मस्तिष्क रेखा और व्यापारिक दृष्टि
मस्तिष्क रेखा व्यक्ति की योजना बनाने की क्षमता और व्यावसायिक समझ को दर्शाती है।

लंबी और स्पष्ट मस्तिष्क रेखा – ऐसे व्यक्ति गहरी सोच रखते हैं और योजनाओं को व्यवस्थित करने में माहिर होते हैं।

रेखा का सिरा ऊपर उठता हो – यह संकेत है कि व्यक्ति धन के महत्व को भली-भाँति समझता है और धन कमाने की कला में निपुण होता है।

रेखा का सिरा चंद्र पर्वत की ओर झुका हो – ऐसे लोग कल्पनाशील होते हैं, उनकी योजनाएँ तो उत्तम होती हैं लेकिन धन कमाने में वे तभी सफल होते हैं जब इस रेखा से ऊपर उठती शाखाएँ या त्रिकोण का चिन्ह दिखाई दे।

2. भाग्य रेखा और जीवन रेखा का संबंध

व्यवसाय में सफलता के लिए भाग्य रेखा की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण मानी जाती है।

स्वतंत्र रूप से ऊपर उठती भाग्य रेखा – यह संकेत है कि व्यक्ति नौकरी की बजाय व्यवसाय से अधिक सफलता प्राप्त करेगा।

जीवन रेखा से निकलती छोटी-छोटी शाखाएँ ऊपर की ओर जाती हों – यह भी व्यापार में उन्नति का स्पष्ट प्रतीक है।

भाग्य रेखा और सूर्य रेखा का संगम – जिस आयु काल में यह संगम होता है, उसी समय से व्यापार में नाम, यश और पहचान मिलनी शुरू हो जाती है।

3. बुध पर्वत और व्यावसायिक बुद्धि

बुध पर्वत का विकास व्यक्ति की बुद्धिमत्ता और प्रबंधन कौशल से सीधा संबंध रखता है।

उभरा हुआ बुध पर्वत – यह स्पष्ट संकेत है कि व्यक्ति की व्यावसायिक बुद्धि तीक्ष्ण है।

वर्ग (Square) या त्रिकोण (Triangle) का चिन्ह – व्यापार, वाणिज्य और विशेषकर धन प्रबंधन में सफलता का प्रतीक।

स्पष्ट बुध रेखा – ऐसे व्यक्ति व्यापारिक रणनीतियों में माहिर होते हैं और बड़े से बड़ा कार्य कुशलता से संभाल लेते हैं।

4. हथेली और अंगूठे की बनावट

हथेली और अंगूठे की संरचना भी व्यावसायिक सफलता का आकलन करने में सहायक होती है।

चौड़ी और कठोर हथेली तथा विकसित शुक्र पर्वत – यह व्यापार की दिशा में उत्कृष्ट संकेत है।

अंगूठे के दोनों फालैंक्स समान लंबाई के हों – इससे योजना बनाने और उन्हें लागू करने में संतुलन दिखाई देता है।

यदि एक फालैंक्स बड़ा और दूसरा छोटा हो – तो यह व्यापारिक प्रगति में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

निष्कर्ष

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हथेली में छिपे ये संकेत स्पष्ट रूप से बताते हैं कि किस व्यक्ति को नौकरी की तुलना में व्यवसाय से अधिक सफलता प्राप्त होगी। यदि आपकी हथेली पर उपर्युक्त चिन्ह मौजूद हैं, तो समझ लीजिए कि स्वतंत्र व्यवसाय की राह आपके लिए अधिक शुभ और फलदायी सिद्ध हो सकती है।

Tuesday, August 19, 2025

हथेली की रेखाओं से सफलता और असफलता के संकेत

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद रेखाएँ व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भविष्य के अनेक रहस्यों को उजागर करती हैं। विशेषकर मुख्य रेखाओं से निकलने वाली छोटी शाखाएँ (शाखाएं/रेखाएँ) जीवन में शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत देती हैं।

ऊपर उठती शाखाओं का महत्व
यदि किसी भी मुख्य रेखा से छोटी दो या अधिक शाखाएँ ऊपर की ओर उठती हुई दिखाई दें, तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है।
यह व्यक्ति की सफलता, प्रगति और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का द्योतक है।

उदाहरण के लिए, यदि जीवन रेखा से सूक्ष्म शाखाएँ ऊपर की ओर जाती हों, तो यह दर्शाता है कि उस समय से जीवन में उन्नति, धन-संपत्ति और ऐश्वर्य की प्रचुरता मिलने लगेगी।

शाखाओं के उद्भव का समय ही व्यक्ति के जीवन में प्रगति की शुरुआत को दर्शाता है।

नीचे जाती शाखाओं का महत्व
इसके विपरीत, यदि हथेली की मुख्य रेखाओं से निकली छोटी शाखाएँ नीचे की ओर जाती हों, तो इसे अशुभ माना जाता है।
यह रेखाओं की गुणवत्ता में कमी को दर्शाता है।

ऐसे संकेत व्यक्ति को सावधान करते हैं कि जीवन में चुनौतियाँ, संघर्ष या असफलताएँ सामने आ सकती हैं।

निष्कर्ष
संक्षेप में, हथेली की मुख्य रेखाओं से ऊपर उठती शाखाएँ सफलता और सुख-समृद्धि का संकेत देती हैं, जबकि नीचे जाती शाखाएँ कठिनाइयों और परेशानियों का सूचक होती हैं। अतः हस्तरेखा अध्ययन में इन सूक्ष्म शाखाओं का विशेष महत्व है और इनसे व्यक्ति अपने जीवन के भविष्य की दिशा का आकलन कर सकता है।

Saturday, August 16, 2025

दिग्बली ग्रहों का चमत्कारी प्रभाव: कुंडली से जानें सफलता और प्रतिष्ठा का राज


दोस्तों,
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। इनमें से एक विशेष योग है दिग्बल। यह वह स्थिति है जब कोई ग्रह अपनी दिशा में स्थित होकर अपनी पूरी शक्ति के साथ फल प्रदान करता है। आज हम समझेंगे कि दिग्बली ग्रह (Digbali Grah) क्या होते हैं, ये किन दिशाओं में सबसे शक्तिशाली माने जाते हैं और इनके प्रभाव से जीवन में कैसी चमत्कारिक उन्नति हो सकती है।

दिग्बल क्या है?
‘दिग’ का अर्थ होता है दिशा और ‘बल’ का मतलब है शक्ति। जब कोई ग्रह किसी विशेष दिशा में स्थित होकर अपनी ऊर्जा को पूरी तरह प्रकट करता है, तो उसे दिग्बली ग्रह कहा जाता है।

कौन-सा ग्रह किस दिशा में दिग्बली होता है?
ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग भावों (Houses) में ग्रह दिग्बली माने जाते हैं:

लग्न (प्रथम भाव) → बुध और गुरु
चतुर्थ भाव → चंद्रमा और शुक्र
सप्तम भाव → शनि
दशम भाव → सूर्य और मंगल

इन भावों में ग्रह सबसे अधिक शक्तिशाली बन जाते हैं और जातक को विशेष लाभ प्रदान करते हैं।

दिग्बली ग्रहों के जीवन पर प्रभाव
जन्मकुंडली में दिग्बली ग्रह होने का अर्थ है कि जातक के जीवन में—
बुद्धिमानी और क्षमता, प्रशासनिक सेवाओं या सरकारी कार्यों में सफलता, नेतृत्व और उच्च पद, सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान, , सुख-संपत्ति और भौतिक वैभव आसानी से प्राप्त हो सकता है।

जब एक से अधिक ग्रह हों दिग्बली

यदि कुंडली में दो या अधिक ग्रह दिग्बली हों और साथ ही अपनी उच्च या स्वराशि में भी हों, तो जातक प्रायः राजसी कुल में जन्म लेता है या फिर उसके जन्म के बाद परिवार में समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।

यदि चार या उससे अधिक ग्रह दिग्बली हों, तो जातक चाहे सामान्य परिवार में जन्मा हो, वह अपने क्षेत्र में निश्चित रूप से शीर्ष स्थान (Top Position) प्राप्त करता है। यह क्षेत्र राजनीति, प्रशासनिक सेवा या कॉर्पोरेट सेक्टर कोई भी हो सकता है।


कर्क लग्न वालों के लिए गुरु और मंगल का महत्व

यदि आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है, तो आपके लिए सबसे अहम ग्रह चंद्रमा, गुरु और मंगल माने जाते हैं। इनमें से गुरु और मंगल विशेष रूप से आपके जीवन में अत्यधिक शुभ परिणाम देने वाले साबित हो सकते हैं।

गुरु नवम भाव का स्वामी होकर आपके जीवन में सौभाग्य, सफलता और उच्च आदर्शों का संचार करता है। यह आपको ज्ञान, बुद्धिमत्ता और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करता है।
मंगल पंचमेश और दशमेश होने के कारण आपके करियर, शिक्षा और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाता है। इसकी शक्ति से आप तीक्ष्ण बुद्धि, आत्मविश्वास और उपलब्धियों से भरपूर जीवन जी सकते हैं।

यदि आपकी कुंडली में गुरु और मंगल बलवान हैं, तो समझ लीजिए कि भौतिक सुख, संतान का सुख और समाज में प्रतिष्ठा सब कुछ आपके जीवन में सहज रूप से आएगा।

 कुल मिलाकर, कर्क लग्न वालों के लिए गुरु और मंगल जीवन के भाग्य निर्माता ग्रह हैं।

विदेश यात्रा और स्थायी नागरिकता का हथेली में छुपा रहस्य"

जीवन रेखा और विदेश यात्रा का रहस्य

हस्तरेखा शास्त्र में जीवन रेखा व्यक्ति के स्वास्थ्य, ऊर्जा और जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का सूचक मानी जाती है। यह रेखा सामान्यतः अंगूठे के चारों ओर अर्धवृत्ताकार रूप में चलती है, लेकिन कई बार इसके अंत में विशेष प्रकार की शाखाएँ दिखाई देती हैं, जिनका गहरा महत्व होता है।

जीवन रेखा का अंत और उसकी शाखाएँ
यदि आपकी हथेली पर जीवन रेखा अपने अंत में दो भागों में विभाजित होती हुई दिखाई दे —
एक शाखा शुक्र पर्वत की ओर जाती हो
और दूसरी चंद्र पर्वत की ओर बढ़ती हो
तो यह योग आपके जीवन में लंबी विदेश यात्राओं का एक प्रबल संकेत माना जाता है।

जब यह शाखा चंद्र पर्वत की ओर बढ़ते-बढ़ते मणिबंध (कलाई) तक पहुँच जाती है, तो यह स्थिति और भी विशेष मानी जाती है। इसका अर्थ है कि व्यक्ति अपने जीवन का अधिकांश समय विदेश में बिताता है। इतना ही नहीं, कई बार यह संकेत विदेशी नागरिकता प्राप्त करने की संभावना तक दिखाता है।

चंद्र क्षेत्र की ओर जाने वाली यह शाखा जितनी अधिक स्पष्ट, गहरी और मज़बूत होगी, आपकी विदेश यात्रा उतनी ही सुखद और सफल होगी। यह दर्शाता है कि यात्रा केवल होने भर की नहीं, बल्कि जीवन में लाभ और उपलब्धियाँ भी लेकर आएगी।

अशुभ चिह्नों से सावधान
हालाँकि, यदि इस शाखा पर द्वीप (Island), क्रॉस, तिल या अन्य रुकावट जैसे चिन्ह बने हों, तो यह शुभ नहीं माना जाता। ऐसे चिह्न इस बात के संकेतक हैं कि विदेश यात्रा में बाधाएँ आ सकती हैं, या यात्रा अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएगी।



Friday, August 1, 2025

"जब मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के भीतर से प्रारंभ होकर मंगल पर्वत से उदित होती है, तो यह स्थिति व्यक्ति के लिए क्या फल दर्शाती है?"

हस्तरेखा विज्ञान में मस्तिष्क रेखा (Head Line) व्यक्ति की सोचने की शैली, निर्णय लेने की क्षमता, और मानसिक संतुलन को दर्शाती है। यदि यह रेखा जीवन रेखा के भीतर से निकलते हुए, विशेष रूप से मंगल पर्वत (thumb के नीचे का क्षेत्र) से शुरू हो रही हो, तो यह एक विशिष्ट और प्रभावशाली संकेत माना जाता है।

इस प्रकार की मस्तिष्क रेखा के संकेत:
जब मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के भीतर से निकलती है और मंगल पर्वत से आरंभ होती है, तो यह रेखा निम्नलिखित विशेषताओं की ओर संकेत करती है:

व्यक्ति अत्यधिक चिंताशील हो सकता है।
स्वभाव में अस्थिरता और अधीरता पाई जाती है।
ऐसे लोग सामान्यतः कम आत्म-विश्वास से ग्रस्त रहते हैं।
घर-परिवार और आसपास के लोगों से विवाद करने की प्रवृत्ति हो सकती है।

 नकारात्मक प्रभाव:
अपने संवेदनशील व आवेगशील स्वभाव के कारण ये लोग छोटे-छोटे निर्णयों को लेकर भी उलझन में पड़ सकते हैं।
जल्दीबाज़ी में निर्णय लेना और बार-बार उन्हें बदलना, इनके जीवन के प्रमुख अवरोध बन सकते हैं।

अक्सर ये लोग किसी भी कार्य में बिना पूरी योजना बनाए कदम उठा लेते हैं, जिससे हानि की संभावना बढ़ जाती है।

व्यापार और निवेश में सावधानी आवश्यक:
यदि आपकी हथेली पर इस प्रकार की मस्तिष्क रेखा है, तो ध्यान रखें:
आपको व्यवसाय या व्यापार में अधिक पूंजी निवेश से बचना चाहिए।
इस रेखा वाले लोग आमतौर पर अपेक्षित लाभ नहीं प्राप्त कर पाते, खासकर जब निवेश बिना विचार के किया गया हो।

साझेदारी (Partnership) या संयुक्त व्यापार से दूरी बनाना बेहतर रहेगा, क्योंकि इनकी निर्णय क्षमता अस्थिर होने के कारण पार्टनर के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

सुधार के उपाय:
सबसे पहले, अपने संवेदनशील स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
निर्णय लेने से पहले पर्याप्त विचार और परामर्श अवश्य करें।
अपनी आत्म-विश्वास को बढ़ाने हेतु नियमित रूप से ध्यान (Meditation) या आत्ममंथन करें।
जीवन में स्थिरता लाने के लिए एक लक्ष्य पर लंबे समय तक टिके रहना सीखें।

निष्कर्ष:
मस्तिष्क रेखा की यह विशेष स्थिति निश्चित ही आपके व्यक्तित्व के कई गहरे पहलुओं को उजागर करती है। यदि आप इसकी प्रकृति को समझकर सजगता और आत्मनियंत्रण के साथ कार्य करें, तो आप इन चुनौतियों पर विजय पा सकते हैं और अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं।

Tuesday, April 1, 2025

"How can the initial letters of one's name reveal their unique success and achievements?"

It is often observed that a person’s name consists of two or three parts, commonly referred to as the first name, middle name, and last name. Among these, the first and middle names hold significant importance. If a person’s name consists of only two parts, there is usually no ambiguity in its interpretation. For instance, if someone's name is Anil Kumar, the initials of their first and 2nd names would be "A" and "K", respectively.

However, the subject under discussion also considers the third name (last name) as playing a crucial role. Through continuous study and research, it has been confirmed that when the numerical values of the initials of a person’s first and second  names are added, and the total sums up to 6 or 9, it is considered highly auspicious. This unique combination is believed to bring immense success and prosperity to the individual.

Now, the question arises—how can we convert English alphabets into numbers? For this, we have already shared a numerical chart based on the Chaldean Numerology System on our blog and Facebook page. This system is widely recognized across the world as one of the most reliable methods for numerological calculations.

In our upcoming post, we will explain in detail how a total of 6 or 9 formed from the initials of a person’s name can influence their life and contribute to their success. Stay tuned for this insightful analysis in our next article!

Thursday, February 13, 2025

BOTH SATURN AND MARS ARE MALEFIC PLANETS, BUT THEIR FINAL OUTCOMES ARE VERY DIFFERENT


Saturn and Mars are both considered malefic planets, but there is an important difference in their nature.
Saturn is known as a very cruel planet, but its special quality is that its final result is linked to happiness and peace. Just as fire purifies gold by heating it, Saturn also puts a person through hardships, pain, and tough challenges according to their karma, ultimately making them pure and refined. 
As a result, the person attains true happiness.

On the other hand, Mars has a different nature. It creates intense excitement and strong aggression in a person, making them reckless and increasing their desires. Due to its energy, a person often becomes so enthusiastic and impulsive that they lose the ability to distinguish between right and wrong. This is why the final outcome of Mars is often painful and troublesome

Saturday, February 8, 2025

"The Mystery and Impact of Initial Letters Adding Up to 4, 7, or 8 in a Name!"

Facts of Numerology

In the Chaldean numerology system, each letter of a person’s name resonates with a distinct vibrational frequency, believed to influence one’s destiny. This ancient system suggests that deeper insights can be drawn not just from the meaning of a name, but from the numbers it produces.

When the sum of the numeric values of the initial letters in a person's name reduces to 4, 7, or 8—and the final digit of the total number of letters in their first name or full name is also 4, 7 or 8 then it may be a sign that you could face sudden calamities, sorrows and misfortune  in life. You may hear or see such news or incidents Which are heart-breaking.
  These challenges may come without warning and might feel out of your control. It is believed that such experiences are not just random but may be part of your destiny or something given by a higher power.
This becomes even more significant when the numeric values of first name or full name adds up to any of the following compound numbers:

11, 12, 13, 14, 16, 20, 22, 26, 31, 35, 40, 43, or 44.

Precautions to Take
Individuals with these numbers should be extra vigilant and avoid consuming food, Alcohol and intoxicants given by others

Bad company, especially involving women
Gambling and stock market risks.

Potential Risks
Such individuals must be cautious in trusting others blindly, as they are more susceptible to deception, conspiracies, and false allegations. They may often find themselves entangled in misunderstandings, accusations, or counter-allegations.

Examples

Indian Actor
Sushant Singh Rajput = 66 → 6+6 = 12
Sushant having 7 letters 

Innitial letters of his name
S + S + R = 3 + 3 + 2 = 8


U.S. President
Abraham Lincoln = 16 + 27 → 43
Both the first and second names have 7 letters each.


Innitial letters of his name
A + L = 1 + 3 = 4


Virendra kumar Agarwal ( A business man )
Innitial letters ( V + K + A ) produces 9 digit
26. +          15.    +    17 
8   +  6  +  8 = 22 = 4 (by his complete name)
First name has 8 letters
First name giving 26 compound no.
Last name also giving 17 compound no.
His complete name also produces compound no. 22
In 2025, he suffered a major loss in his business due to a divine misfortune.


These numbers indicate the need for caution, self-awareness, and strategic decision-making to avoid negative influences and unforeseen troubles.

सूर्य, चंद्र व मंगल ग्रह की शांति और इसे मजबूत करने के प्रभावी उपाय

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के प्रभावी उपाय --

1. रविवार व्रत – कम से कम 12 रविवार तक व्रत रखें। इस दिन केवल एक बार भोजन करें, जिसमें दूध, दही, घी, चीनी, गेहूं और दलिया शामिल हो। नमक का सेवन न करें।

2. सूर्य मंत्र जाप – स्नान के बाद "ॐ घृणिं सूर्याय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।

3. सूर्य को अर्घ्य दें – सुबह जल में लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत व दूर्वा मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

4. पाठ एवं स्तोत्र – रामचरितमानस का पाठ या आदित्य हृदय स्तोत्र का नित्य पाठ करें।

5. दान  – माणिक, लाल वस्त्र, गुड़, सोना, तांबा, लाल चंदन, लाल फूल, गेहूं व घी का सूर्योदय के समय दान करें।

6. रत्न और धातु –
5 या 6 रत्ती का माणिक सोने या तांबे की अंगूठी में धारण करें।
तांबे का छल्ला या कड़ा रिंग फिंगर या हाथ में पहनें।

इन उपायों से सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सफलता, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है।


चंद्र ग्रह की शांति और इसे मजबूत करने के प्रभावी उपाय --

1. दान करें – मोती, सोना, चांदी, चावल, दही, सफेद वस्त्र, सफेद फूल, शंख, कपूर, सफेद बैल व सफेद चंदन का दान करें।

2. सोमवार का व्रत रखें – शिवलिंग पर दूध, दही, गंगा जल से अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें।

3. मंत्र जाप करें –
"ॐ सोम सोमाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
या
"ॐ चंद्राय नमः" का 108 बार नित्य जाप करें।

4. रुद्राक्ष धारण करें – दोमुखी रुद्राक्ष धारण करें।

5. अन्य प्रभावी उपाय –
चंद्र यंत्र स्थापित कर पूजा करें।
श्री शिव चालीसा व महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
सोमवार को खीर बनाकर गरीबों में बांटें।
रात में दूध पीने से बचें और चांदनी में बैठकर ध्यान करें।

इन उपायों से चंद्र दोष शांत होता है, मानसिक शांति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है।


मंगल ग्रह को मजबूत करने के प्रभावी उपाय

1. मंगलवार व्रत – हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का नित्य पाठ करें।

2.  दान व सेवा –
मसूर की दाल का दान करें।
प्रियजनों को मिठाई खिलाएं।
बंदरों को गुड़ व चने खिलाएं।

3. बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और ग्रहण करें।
हनुमानजी के चरणों का सिंदूर माथे पर लगाएं।

4. तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
5. "ॐ अं अंगारकाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।

6. अन्य उपाय –
शिव स्तोत्र का पाठ करें।
महिलाओं को लाल वस्त्र व बच्चों को रेवड़ियाँ वितरित करें।

इन उपायों से मंगल ग्रह की शांति होती है, साहस, ऊर्जा व सकारात्मकता में वृद्धि होती है। 

Tuesday, February 4, 2025

राहु-केतु के रहस्यमयी योग: जो व्यक्ति को धन-वैभव से कर सकते हैं संपन्न

वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को रहस्यमयी तथा प्रभावशाली ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं।
यह ग्रह जन्मकुंडली में यदि मज़बूत स्थिति में विराजमान हों, तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुख, ऐश्वर्य और सफलता प्राप्त होती है। ऐसे लोग भौतिक समृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा और विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति हासिल करने में सफल देखे जाते हैं।

इसके विपरीत, यदि जन्मकुंडली में इन ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल या निर्बल हो, तो व्यक्ति को जीवन में अनेक संघर्षों, कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है। उसे विभिन्न प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है, चाहे वह आर्थिक हो, पारिवारिक हो या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या। राहु और केतु की प्रतिकूल स्थिति व्यक्ति को मानसिक तनाव, भ्रम और अस्थिरता की स्थिति में भी डाल सकती है।

हालांकि, यदि ये ग्रह कुंडली के तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में स्थित हों, तो अत्यंत शुभ फल देने वाले माने जाते हैं। इन स्थानों पर स्थित राहु-केतु व्यक्ति को साहस, आत्मविश्वास, पराक्रम और सफलता प्रदान करते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने परिश्रम और बुद्धिमत्ता के बल पर भौतिक सुख-साधनों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जीवन में धन, मान-सम्मान और उन्नति की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं। साथ ही, वे अपने प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सक्षम होते हैं।

लेकिन इसके अतिरिक्त, एक और विशिष्ट संयोग का उल्लेख मिलता है, जो व्यक्ति को अत्यधिक धन-वैभव प्रदान कर सकता है।

जैसे यदि राहु या केतु जन्मकुंडली के केंद्र स्थान (अर्थात् प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव) में स्थित हों और इनके साथ त्रिकोणेश—यानी पंचम भाव या नवम भाव के स्वामी—की युति हो, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे योग से व्यक्ति को जीवन में धन, ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है। वह न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध होता है, बल्कि उसे समाज में भी उच्च प्रतिष्ठा मिलती है। इस संयोग से व्यक्ति को अनेक प्रकार के भौतिक सुख-साधन प्राप्त होते हैं, और वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।
इसके अलावा, यदि राहु या केतु त्रिकोण स्थान—अर्थात् पंचम या नवम भाव—में स्थित हों और इनकी युति केंद्रेश (अर्थात् प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव के स्वामी) के साथ हो, तो यह भी अत्यंत शुभ फलदायी होता है। इस प्रकार के योग से व्यक्ति के जीवन में अपार धन-ऐश्वर्य की वृद्धि होती है। ऐसे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं, क्योंकि उनके पास अपार धन-संपत्ति अर्जित करने की क्षमता होती है। वे समाज में उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं और उनका जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण होता है।

Monday, February 3, 2025

मेष राशि: महत्वपूर्ण विशेषताएँ और सफलता के रहस्य

मेष राशि के जातक स्वभाव से अत्यधिक ऊर्जावान और जोशीले होते हैं। ये किसी भी कार्य को पूरे उत्साह और समर्पण के साथ पूरा करते हैं।

ये जन्मजात नेता होते हैं और भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाने की ताकत रखते हैं। लोग इनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता से प्रभावित होते हैं।

चुनौतियाँ इनका हौसला नहीं तोड़तीं, बल्कि इन्हें और मजबूत बनाती हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी ये पीछे नहीं हटते।

मेष राशि के लोग अपनी आजादी को बहुत महत्व देते हैं। इन्हें बंधनों में रहना पसंद नहीं, और ये अपने दम पर जीवन में आगे बढ़ने का जज़्बा रखते हैं।

ये बड़े सपने देखने वाले होते हैं और अपनी मेहनत से उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करते हैं।
स्वभाव से बेहद प्रतिस्पर्धी होते हैंऔर  किसी से पीछे रहना पसंद नहीं करते।

इनका आत्मविश्वास इनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी ताकत होती है। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं।
स्वभाव इनका थोड़ा गर्म होता है, जिससे कभी-कभी ये बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया दे देते हैं यदि ये अपने क्रोध पर नियंत्रण पा लें, तो बड़ी सफलताएँ हासिल कर सकते हैं।
ये हमेशा सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ने की जल्दी में रहते हैं, इनकी ऊर्जा और जुनून दूसरों को भी प्रेरित करता है, जिससे लोग इनसे प्रभावित होते हैं।

ये एक बार किसी बात को मन में बैठा लें, तो उसे बदलना आसान नहीं होता। कभी-कभी यह जिद नुकसानदायक भी हो सकती है।
ये अपने परिवार और दोस्तों के प्रति ये बेहद समर्पित होते हैं और रिश्तों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

यदि ये अपने क्रोध और अधीरता पर नियंत्रण रखें, तो जीवन में अपार सफलता और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

वृषभ राशि: महत्वपूर्ण विशेषताएँ और सफलता के रहस्य

वृषभ राशि के जातक अत्यधिक परिश्रमी होते हैं और जटिल व चुनौतीपूर्ण कार्यों को करने में आनंद का अनुभव करते हैं। इन्हें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्यपूर्वक कार्य करने की अद्भुत क्षमता प्राप्त होती है। यही विशेषता इन्हें जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। इनके निरंतर परिश्रम और संकल्प के कारण ये एक दिन निश्चित रूप से समृद्धि और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।

वृषभ राशि के लोग भौतिक सुख-संपदा को संजोकर रखने वाले होते हैं। इन्हें ऐश्वर्यपूर्ण जीवन व्यतीत करने की इच्छा होती है, और ये अपनी मेहनत के बल पर इसे प्राप्त भी कर लेते हैं। इनकी मित्रता भी प्रगाढ़ होती है, और इन्हें ऐसे सच्चे मित्र मिल सकते हैं जो हर सुख-दुःख में साथ निभाने वाले हों। इनकी मित्रता न केवल गहरी होती है बल्कि भरोसेमंद भी होती है।

इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन प्रायः सुखमय और संतुलित देखा जाता है। ये अपने दांपत्य जीवन में स्थिरता बनाए रखते हैं और परिवार के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं। इनकी यह विशेषता इन्हें भाग्यशाली बनाती है, जिससे ये अपने रिश्तों में प्रगाढ़ता बनाए रखते हैं।

हालांकि, इन्हें अपने धन-संचय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है, क्योंकि कभी-कभी अत्यधिक व्यय करने की प्रवृत्ति इनके आर्थिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है। इसके साथ ही, वृषभ राशि से प्रभावित व्यक्तियों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना भी आवश्यक होता है। इनका क्रोध यदि एक बार भड़क जाए तो इसे शांत होने में समय लग सकता है। इसलिए, इन्हें धैर्य और संयम का अभ्यास करना चाहिए ताकि जीवन में संतुलन और शांति बनी रहे।

Monday, September 16, 2024

जीवन साथी के गुण- दोष विचार हेतु कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

नीचे दिए हुए कुछ बिन्दुओं को ध्यान में रखकर यदि स्त्री (लाइफ पार्टनर) के गुण दोषादि को विचारा जाये तो विवाह सम्बन्धी फल कहने में बहुत सहूलियत होगी I

1. इसके लिए लग्न व चंद्र लग्न से सप्तम स्थान और उन दोनों सप्तमेश व शुक्र की स्थिति पर गंभीरता से विचार करना होगा कि इन पर पाप प्रभाव है या फिर शुभ प्रभाव ---
जैसे कि
A. सप्तम स्थान और इनके स्वामी पाप ग्रहों के बीच तो नहीं है I
B. यह सभी या इनमे से कोई पापी ग्रहों से युत या दृष्ट है या फिर गुरु शुक्र आदि शुभ ग्रहों से I

इस सम्बन्ध में कुछ विशिष्ट नियम इस प्रकार है --
2. यदि शुक्र चर राशि में हो, बृहस्पति सप्तमस्थ हो और लग्नेश मजबूत हो तो उस व्यक्ति का पार्टनर समर्पण भाव से युक्त सुन्दर व प्रेम करने वाला होता है I

3. सप्तमेश  गुरु के साथ हो या दृष्ट हो या
शुक्र व बृहस्पति एक साथ बैठे हो या शुक्र पर गुरु की दृष्टि पड़ती हो तो स्त्री सर्वगुण सम्पन्न होती है और अपने पति के प्रति सपर्पित होकर उसके दुःख सुख का ध्यान रखती है I

4. सप्तमेश गुरु हो उस पर बुध व शुक्र की दृष्टि हो
या
गुरु सप्तमस्थ हो और पाप प्रभाव से मुक्त हो

5. यदि सप्तमेश केंद्र या त्रिकोण में वैठा हो और उसके साथ शुभ ग्रह या उसका दृष्टि प्रभाव भी हो
या
केन्द्रवर्ती सप्तमेश शुभ राशि ( बुध,शुक्र, चंद्र या गुरु की राशि) या शुभ नवांश में हो तो पार्टनर समर्पण भाव से युक्त होता है I 

6. सप्तमेश यदि शुभ ग्रह (चन्द्रमा, बुध, गुरु या शुक्र) साथ हों या उनका शुभ प्रभाव हो तो जीवनसाथी स्वभाव से विनम्र और शीलवान होगा तथा धनवान और प्रतिष्ठित पद वाला भी हो सकता है।
7. यदि लग्नेश सप्तम भाव में हो या सप्तमेश पंचम भाव में हो तो जातक अपने जीवनसाथी के अनुसार चलने वाला होता है। उसका अनुयायी होता है और यदि सप्तमेश लग्न में हो तो पार्टनर जातक का अनुयायी होता है I 

8. लग्न में राहु केतु के होने से पार्टनर जातक के वशीभूत होकर रहता है I

9. शुक्र उच्च, स्व या शुभ नवांश में हो और सप्तमेश गुरु से दृष्ट या युत हो तो स्त्री पतिव्रता व प्रेम करने वाली होती है I 

10. यदि सप्तम भाव का स्वामी सूर्य, मंगल या शनि हो  और वह  पाप दृष्ट या युत भी हो पाप् नवांश में हो
या वह नीच शत्रुग्रही अस्त या शत्रु द्रेष्काण का हो तो उसकी स्त्री टेड़े स्वाभाव व कठोर चित्त की होती है ऐसी स्त्री कुलटा या कुचरित्र को रखने वाली भी हो सकती है I

किन्तु यदि ये पापी सप्तमेश भी मित्र गृही, उच्च, शुभ ग्रह के साथ हो या द्रष्ट हो, मित्र नवांश में चले जाएँ तो यद्यपि स्त्री या लाइफ पार्टनर निर्दयी कठोर होगा लेकिन अपने पार्टनर को प्रेम करने वाला उसके सुख दुःख में साथ खड़ा रहने वाला होगा I

11. इसी प्रकार चन्द्र, बुध या शुक्र यदि सप्तमेश हो और 6, 8 या 12 भाव में चले जाएँ, पाप ग्रहों से घिरे हो किसी प्रकार भी शत्रु व क्रुर प्रभाव को रखें
नीच के हो, अस्त हो, शत्रु राशि या नवांश में हो या
शत्रु द्रेष्काण में हो तो जातक की स्त्री ( पार्टनर) कुसंगति में पड़कर अनैतिक कार्य को करने वाली होती है, यह कुमार्गी अर्थात विश्वास के योग्य नहीं होती ऐसी स्त्री कुसंग या भावावेश में अपने पार्टनर के जीबन पर भी संकट ला सकती है I

12. यदि राहु या केतु सप्तमस्थ हो और उसके साथ पाप ग्रह भी हो या उस पर पापी ग्रहों की दृष्टि पड़ती हो तो पार्टनर संकीर्ण व ओछे बिचारों का होता है और यदि ये राहु- केतु  मंगल, शनि या सूर्य के नवांश में हो  तो ऐसी स्त्री अपने स्वामी को बहुत परेशान करती है और हर तरह से उसे परेशानी में डालती है और खुद को भी बदनाम करती है।

"क्या केवल पंचम भाव देखकर संतान सुख का निर्णय किया जा सकता है? आखिर किन-किन ज्योतिषीय नियमों का गहराई से अध्ययन आवश्यक होता है?

संतान सुख का विचार करते समय निम्नलिखित बिंदुओं का गहन अध्ययन करना चाहिए पंचम भाव पर स्थित ग्रहों की युति एवं दृष्टि का विचार। पंचमेश की नवां...